मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 17, 2024 11:04 पूर्वाह्न

printer

ओपेक कोष ने 2024 की अंतिम तिमाही में विकास गतिविधियों के लिए करीब एक अरब डॉलर मंजूर किए

अंतरराष्‍ट्रीय विकास के लिए ओपेक कोष ने 2024 की अंतिम तिमाही के लिए विकास गतिविधियों के वास्‍ते करीब एक अरब डॉलर मंजूर किए हैं। इस आशय के प्रस्‍ताव को वियना में कोष के कार्यकारी बोर्ड की 190वीं बैठक में मंजूरी दी गई।

 

इस वित्‍तीय पैकेज से अफ्रीका, एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका में विभिन्न विकास परियोजनाओं में सहायता प्रदान की जाएगी। इनमें बुनियादी ढांचा विकास, खाद्य सुरक्षा बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा और आर्थिक सशक्तिकरण संबंधी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

इस वित्‍त पोषण से 22 देशों को लाभ मिलने वाला है, जिनमें एशिया से बांग्लादेश, श्रीलंका और तुर्की; अफ्रीका से बुर्किना फासो, चाड और केन्या; यूरोप से मोंटेनेग्रो; और लैटिन अमेरिका से अल साल्वाडोर, होंडुरास और डोमिनिकन गणराज्य शामिल हैं। ओपेक कोष के अध्यक्ष अब्दुलहामिद अलखलीफा ने 2024 को संगठन के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया, जिसमें परियोजना अनुमोदन और प्रतिबद्धताओं में वृद्धि पर बल दिया गया। स्वीकृत परियोजनाएं सतत विकास और जलवायु परिवर्तन शमन के लिए धन की व्‍यवस्‍था करने के अनुरूप हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला