मई 15, 2024 9:08 अपराह्न

printer

ओडिसा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की गतिविधियां जोरों पर

 

ओडिसा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की गतिविधियां जोरों पर हैं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बीजू जनता दल के नेता प्रचार में लगे हैं। गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने अस्का संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सोराडा में जनसभा को संबोधित किया। बाद में श्री शाह ने कटक में एक रोड शो भी किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी महिला पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए आज शाम भुवनेश्वर पहुंचे। श्री नड्डा, कल सुंदरगढ़ और बरगढ़ संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे तथा भुवनेश्‍वर में रोड शो भी करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी एक बाइक रैली में शामिल हुए और उन्‍होंने बलांगीर में एक जनसभा को संबोधित किया।

ओडिसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल सुप्रीमो नवीन पटनायक ने राउरकेला में जनसभा को संबोधित किया।