मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 27, 2024 7:39 अपराह्न

printer

ओडिसा में बीजू जनता दल ने लोकसभा के लिए 9 और विधानसभा के लिए 72 उम्मीदवारों की घोषणा की

 

ओडिसा में बीजू जनता दल ने आज आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ओडिसा के मुख्यमंत्री स्वयं गंजाम जिले के हिंजली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने सम्बलपुर लोकसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ अपने महासचिव प्रणब प्रकाश दास को चुनाव में उतारा है।

बीजू जनता दल ने ओडिसा की 147 विधानसभा सीटों में से 72 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ओडिसा में आम चुनावों के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला