मार्च 28, 2024 5:47 अपराह्न

printer

ओडिसा में कटक के सांसद भृतहरि महताब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

 

ओडिसा में कटक के सांसद भर्तृहरि महताब आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्‍होंने कुछ दिन पहले बीजू जनता दल से त्‍याग पत्र दिया था। श्री महताब को भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री धमेन्‍द्र प्रधान तथा पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर कुछ और प्रमुख हस्तियां भी भाजपा में शामिल हुईं।

इस बीच रांची से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राम तहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर और पवन खेडा की उपस्थिति में नई दिल्‍ली में कांग्रेस में शामिल हुए।