मार्च 28, 2024 4:49 अपराह्न

printer

ओडिसा में कटक के सांसद भृतहरि महताब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

 

ओडिसा में कटक के सांसद भृतहरि महताब आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कुछ दिन पहले बीजू जनता दल से त्यागपत्र दिया था। श्री महताब को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धमेन्‍द्र प्रधान तथा पार्टी महासचिव विनोद तावडे की उपस्थिति में नई दिल्‍ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर कुछ और प्रमुख हस्तियां भी भाजपा में शामिल हुईं।