ओडिशा सरकार ने आज नई दिल्ली में ओडिशा निवेशक सम्मेलन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ 13 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के तहत ओडिशा में कुल 8 लाख 96 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। राज्य में इस निवेश से लगभग 96 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस अवसर पर कहा कि निवेश से ओडिशा में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे ओडिशा को 2036 तक विकसित राज्य बनने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों को अच्छे रिटर्न की संभावना दिख रही है।
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी ओडिशा निवेशक सम्मेलन में शामिल हुए।