ओडिशा विधानसभा में कल रात कांग्रेस के 14 विधायकों में से 12 को निलंबित कर दिया गया। इन विधायकों ने देर रात तक सदन में विरोध प्रदर्शन जारी रखा था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इन विधायकों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाल दिया।
कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि उन पर हमला किया गया और सुरक्षाकर्मियों ने उनका निजी सामान छीन लिया। सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई के दौरान कुछ विधायक घायल भी हुए। कांग्रेस विधायक महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों की जांच और राज्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदन की समिति के गठन की मांग कर रहे हैं। ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कांग्रेस विधायकों को सदन में अलोकतांत्रिक व्यवहार के कारण निलंबित किया है।