ओडिशा विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज सुबह शुरु हुआ। महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर देशभर में एक बार फिर तेज़ हुई बहस के बीच विधानसभा का यह विशेष सत्र शासन, नीति निर्माण और विधायी संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर केन्द्रित है। सत्तारूढ़ भाजपा ने एक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए महिलाओं के सशक्तीकरण और अधिक प्रतिनिधित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों के रुख की आलोचना भी की। बीजू जनता दल और कांग्रेस के सदस्यों ने चुनावी राजनीति और पार्टी संरचनाओं में महिलाओं की भागीदारी को लेकर अपने दलों के योगदान पर जोर दिया।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 1:45 अपराह्न
ओडिशा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू