मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 2, 2024 8:44 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा: लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों के लिए 13 मई से 4 चरणों में होगा मतदान 

ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों के चुनाव के लिए 13 मई से 4 चरणों में मतदान होगा। हमारी चुनावी शृंखला में विशेष निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में आज हम ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

इस निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा की 7 सीटें हैं जहां कुल 14 लाख 78 हजार 369 मतदाता हैं। सम्बलपुर बेहद महत्‍वपूर्ण सीट है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और बीजू जनता दल के संगठन सचिव, प्रणव प्रकाश दास चुनाव मैदान में हैं।