ओडिशा में आज दोपहर सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला के पास 9 सीटों वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान में सवार चार यात्री और दो चालक दल के सदस्य घायल हो गए हैं। इंडियावन एयर द्वारा संचालित यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था।
विमान के पायलट ने तकनीकी खराबी की सूचना दी और ‘मेडे’ कॉल किया, जिसके बाद उसने यात्रियों को बचाने के लिए विमान को घास के मैदान पर दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग कराई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अधिकारियों को घायलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।