अप्रैल 22, 2025 9:17 अपराह्न

printer

ओडिशा में राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित

ओडिशा में राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित है। पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में आज तापमान 46 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस साल पहली बार ओडिशा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। अधिकारियों ने जिले में कल से 25 तारीख तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने कल राज्य के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्‍य में अगले तीन से चार दिन तक भीषण गर्मी की जारी रहने की चेतावनी दी है।