मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 29, 2025 8:19 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज ओडिशा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्‍तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, केरल और माहे में तेज वर्षा होने की संभावना है। सौराष्‍ट्र, कच्‍छ, विदर्भ, गुजरात, बिहार, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश और मराठावाड़ा में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्‍थान, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वोत्‍तर भारत में 31 अक्‍टूबर तक गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवात मोन्‍था अब कमजोर पड़ गया है और अगले 6 घंटों में इसके उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तूफान और कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। विभाग ने बताया कि चक्रवात पूरी तरह आंध्र तट से टकरा चुका है।