जून 8, 2024 8:15 अपराह्न

printer

ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार के मुख्‍यमंत्री के लिए कई नाम चर्चा में  

ओडिशा के अगले मुख्‍यमंत्री के नाम पर असमंजस के बीच सोमवार को होने वाले भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण से पहले सुबह भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। इस बीच, ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार के मुख्‍यमंत्री के लिए कई नाम चर्चा में हैं।