मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 6, 2024 11:07 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा में पिछले सात वर्षों में हाथियों की संख्या में हुई वृद्धि 

ओडिशा में पिछले सात वर्षों में हाथियों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है। ‘अखिल ओडिशा हाथी जनसंख्‍या रिपोर्ट- 2024’  के अनुसार राज्य के 38 वन प्रमंडलों में हाथियों की कुल संख्‍या 2098 थी। जिनमें 313 दांत वाले वयस्‍क हाथी, 13 वयस्क मखना, 748 वयस्क मादा, 148 उप-वयस्क नर, 282 उप-वयस्क मादा, 209 किशोर और 385 बछड़े शामिल हैं। राज्‍य के 13 प्रमंडलों में हाथियों की कोई उपस्थिति नहीं पाई गई। सबसे ज्‍यादा 239 विशालकाय हाथी ढेंकनाल वन प्रमंडल में पाए गए।

    

वन विभाग ने पिछले महीने की 22 से 24 तारीख तक राज्य के 28 जिलों के 48 प्रमंडलों में हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में तीन दिन जनगणना की थी। इस अभ्यास में वन विभाग के 5700 से अधिक कर्मचारियों और कई गैर सरकारी संगठनों, अनुसंधान विद्वानों और शिक्षाविदों ने भाग लिया था।