मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 11, 2025 12:23 अपराह्न

printer

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 32.51 प्रतिशत मतदान की खबर है। निर्वाचन क्षेत्र के 358 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। हालाँकि, दूरदराज और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थित 47 मतदान केंद्रों पर मतदान आज शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगा।

 

इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2 लाख 53 हज़ार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीजू जनता दल के चार बार विधायक रहे राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जय ढोलकिया, बीजू जनता दल की स्नेहागिनी छुरिया और कांग्रेस के घासीराम माझी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।