मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 27, 2024 1:48 अपराह्न

printer

ओडिशा में जोरों पर चुनाव प्रचार, मतदाताओं को लुभाने में जुटे राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता

ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। यह 42 सीटें छह संसदीय क्षेत्रों- मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में आती हैं। यहां सातवें और आखिरी चरण में पहली जून को वोट डाले जाएंगे।

बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बरुआ में एक जनसभा की। प्रतिष्ठित केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र में दो बार के लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और बीजू जनता दल के अंशुमान मोहंती के बीच मुकाबला है। बालासोर लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र षडंगी और कांग्रेस के श्रीकांत जेना तथा बीजू जनता दल के लेखाश्री सामंत सिंघार उम्मीदवार हैं। विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक सरकार के कई राज्य मंत्री और वर्तमान विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए इस सप्ताह ओडिशा का दौरा करेंगे। श्री अमित शाह कल ओडिशा में चांदबाली, कोरेई और निमापारा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 29 तारीख को ओडिशा में बारीपदा, बालासोर और केंद्रपाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस महीने की 29 तारीख को ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस महीने की 30 तारीख को सिमुलिया में लोगों को संबोधित करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला