ओडिशा में चक्रवात मोन्था ने राज्य भर के 33 ब्लॉक और 11 शहरी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। राज्य सरकार ने तीन सौ 62 निःशुल्क रसोई स्थापित की हैं। यहाँ चक्रवात केंद्रों में शरण लिए हुए 18 हजार सात सौ 62 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने कल से चक्रवात मोन्था से हुए नुकसान का आकलन करने का भी निर्णय लिया है। ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने आज भुवनेश्वर में बताया कि पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा देगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने में लगे हुए हैं। इस बीच चक्रवात के कारण हुई लगातार बारिश से गजपति जिले में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे गजपति और गंजम जिलों के बीच सड़क संपर्क बाधित हो गया है। प्रभावित स्थानों पर सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की सहायता से पुनर्निर्माण कार्य जारी है।
Site Admin | अक्टूबर 29, 2025 8:47 अपराह्न
ओडिशा में चक्रवात मोन्था ने राज्य भर के 33 ब्लॉक और 11 शहरी क्षेत्रों को प्रभावित किया