जनवरी 25, 2026 2:13 अपराह्न

printer

ओडिशा: माघ सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु कोणार्क के पास चन्द्रभागा तट पर डुबकी लगाने के लिए जुटे

ओडिशा में आज हजारों श्रद्धालु माघ सप्त‍मी के अवसर पर सूर्य देवता की प्रार्थना और पवित्र डुबकी लगाने के लिए पुरी जिले के कोणार्क के निकट चन्द्रथभागा तट पर एकत्र हुए। वार्षिक माघ मेले को दर्शाने वाली सूर्य की प्रथम किरणों का साक्षी बनने के बाद बड़ी संख्यात में श्रद्धालुओं ने पावन जल में डुबकी लगाई। माघ शुक्ला सप्तमी पर मनायी जाने वाली माघ सप्तमी पर्व पारम्परिक रूप से सूर्य देवता के जन्मोत्सव को दर्शाती है। मान्यता है कि आज के दिन लगाई गई पवित्र डुबकी सभी पापों और दुखों का नाश करती है। सूर्य की पूजा के अलावा श्रद्धालु भगवान शिव की भी प्रार्थना करते हैं। इससे इस उत्सव का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।