ओडिशा में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार आज समाप्त हो जाएगा। इस चरण में बारगढ़, सुंदरगढ़, बलांगीर, कंधमाल और अस्का संसदीय सीटों और उनके अंतर्गत आने वाली 35 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 9 हजार 162 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस की 102 कंपनियां तैनात की गई हैं। 200 ऐसे मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिनका संचालन केवल महिला मतदान कर्मी करेंगी।
इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 40 उम्मीदवार हैं। वहीं 35 विधानसभा क्षेत्रों में 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव और दिलीप रे, संगीता कुमार सिंह देव, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान दिलीप टिर्की की किस्मत का फैसला इस चरण में होगा।