जनवरी 3, 2025 12:34 अपराह्न

printer

ओडिशा: नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भुवनेश्वर में राजभवन में ली शपथ

ओडिशा में नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने आज सुबह भुवनेश्वर में राजभवन में शपथ ली। ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चरधारी शरण सिंह ने उन्हें राज्य के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।

 

इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और पार्वती परिदा, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, राज्य के कई मंत्री, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। डॉ. कंभमपति को पिछले महीने की 27 तारीख को रघुबर दास के इस्तीफे के बाद ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे मिजोरम के राज्यपाल थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला