जुलाई 15, 2025 7:23 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा: दुष्कर्म की शिकार छात्रा की भुवनेश्‍वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मृत्‍यु हुई

 
 
ओडिशा में बालेश्‍वर के फकीर मोहन स्‍वायत्‍त कॉलेज में दुष्कर्म की शिकार छात्रा की भुवनेश्‍वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में मृत्‍यु हो गई है। छात्रा ने एक संकाय सदस्‍य पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आत्‍मदाह का प्रयास किया था। आत्‍मदाह से उसका शरीर 95 प्रतिशत झुलस गया था। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल शाम एम्‍स-भुवनेश्‍वर में उसके अभिभावकों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख: व्‍यक्‍त किया था। 
 
 
पुलिस दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया है। 
 
 
ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने भी छात्रा की मृत्‍यु पर दुख व्‍यक्‍त किया है।