जनवरी 20, 2026 9:07 अपराह्न

printer

ओडिशा: जनगणना-2027 के लिए 16 फरवरी से एक महीने तक घर-घर सूची बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू

ओडिशा में जनगणना-2027 के लिए 16 फरवरी से एक महीने तक चलने वाली घर-घर सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। ओडिशा सरकार ने कहा कि मकानों की सूची बनाने की प्रक्रिया 15 मई तक जारी रहेगी। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में जनगणना अधिकारी घरों की सूची बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जबकि दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में शुरू होगा जिसमें घर-घर जाकर जनसंख्या की जनगणना की जाएगी और व्यक्तिगत जनसांख्यिकीय विवरण एकत्र किए जाएंगे। जो निवासी स्वयं अपना विवरण जमा करने के इच्छुक हैं, वे पहली फरवरी से 15 फरवरी के बीच स्व-गणना प्रावधान के अंतर्गत ऐसा कर सकते हैं। ओडिशा में लगभग एक लाख लोग जनगणना में शामिल होंगे और जनगणना के लगभग 90 प्रतिशत आंकड़े डिजिटल माध्यम से एकत्र किए जाने की संभावना है।