मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 2:01 अपराह्न

printer

ओडिशा: चुनाव के 7वें और आखिरी चरण में 6 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार जारी

ओडिशा में छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर तथा 42 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज दोपहर एक रैली को संबोधित करने के लिए मयूरभंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारीपाडा पहुंचे। वे आज केन्द्रपाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बरूआ और बालासोर संसदीय क्षेत्र के रेमुना में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसी प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बालासोर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करेंगे। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चन्‍द्र सारंगी, कांग्रेस के श्रीकांत कुमार जेना, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा जैसे प्रमुख उम्मीदवार लोकसभा के चुनाव मैदान में हैं जबकि बिजू जनता दल सरकार में राज्‍य मंत्री अतनू सब्‍यसाची नायक, अश्विनी पात्रा और तुषार कांति बेहेरा, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक और राज्‍य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल विधानसभा चुनावों के मुख्य उम्मीदवार हैं।