ओडिशा के गंजम जिले में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना कल रात अस्का संसदीय क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर लगाने को लेकर हुई। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना में कथित तौर पर शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
गंजम जिले में एक अन्य घटना में, दो गुटों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चुनाव आयोग ने गंजम कलेक्टर को जिले में हिंसा रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।