मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 15, 2024 4:31 अपराह्न

printer

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध बहुड़ा यात्रा आज

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध बहुड़ा यात्रा आज

 

    विश्व प्रसिद्ध बहुड़ा यात्रा आज ओडिशा के पुरी में आयोजित की जा रही है। यह भगवान जगन्‍नाथ, उनके बडे भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा तथा भगवान सुदाशन का वापस जाने का महोत्सव है। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पुरी में एकत्र हैं। बहुड़ा यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर वापस जाते हैं। तीनों रथों को खींचने से पहले सभी संस्कार संपन्न किए जा रहे हैं। इस दौरान पुरी के राजा गणपति दिब्‍या सिंह देब सुनहरी झाड़ू से तीनों रथों के आगे सफाई करेंगे। रथों को श्री मंदिर की तरफ ले जाने की यात्रा शाम चार बजे शुरू होगी।