अक्टूबर 26, 2024 4:18 अपराह्न | Odisha

printer

ओडिशा के तटवर्ती जिलों में भीषण चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य और सेवाओं को बहाल करने का काम जोर-शोर से जारी

 

ओडिशा के तटवर्ती जिलों में भीषण चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य और सेवाओं को बहाल करने का काम जोर-शोर से जारी है। चक्रवात के कारण कई इलाकों में बिजली की लाइनें टूट गई थीं, बडी संख्‍या में पेड और बिजली के खंभे उखड गए थे, घास-फूस से बने मकानों को नुकसान पहुंचा था और धान के खेतों में हजारों हेक्‍टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा था।

बृहस्‍पतिवार की रात को ओडिशा तट पर भीषण चक्रवात दाना टकराया था। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अब कमजोर होकर ओडिशा के उत्‍तरी भागों में कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो गया है। इसके और कमजोर होने तथा अगले 12 घंटे के भीतर पूरी तरह समाप्‍त हो जाने की संभावना है। चक्रवात के कारण ओडिशा के भद्रक, केन्‍द्रपाडा, बालेश्‍वर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों में बहुत तेज वर्षा हुई थी। राज्‍य के कई भागों में वर्षा अभी जारी रहने की संभावना है।