राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। राष्ट्रपति ने आज पुरी का दौरा किया, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और पिंडदान किया। इससे पहले सुबह राष्ट्रपति ने धार्मिक महत्व के स्थल श्वेता गंगा में पिंडदान किया। राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी मंदिर दर्शन के दौरान राष्ट्रपति के साथ थे। पुरी की यात्रा के बाद राष्ट्रपति मयूरभंज के लिए रवाना हुईं, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
News On AIR | फ़रवरी 4, 2026 1:50 अपराह्न
छह दिवसीय ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना