अक्टूबर 23, 2024 8:55 अपराह्न | dana | storm

printer

ओडिशा के केन्‍द्रपाडा, बालासोर और भद्रक जिले चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित होगें- मौसम विभाग

भीषण चक्रवाती तूफान दाना कल देर रात या शुक्रवार तड़के तक ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों भि‍तरकनिका और धामरा के बीच दस्‍तक दे सकता है। इस दौरान एक सौ से एक सौ बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। अभी चक्रवात ओडिशा के पारादीप से चार सौ साठ किलोमीटर और धामरा से चार सौ नब्‍बे किलोमीटर की दूरी पर है। यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट की ओर बढ रहा है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा के केन्‍द्रपाडा, बालासोर और भद्रक जिले चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित होगें। वहीं चक्रवात दाना राज्‍य से सटे तटीय और अन्‍य जिलों को भी प्रभावित करेगा। ओडिशा सरकार ने चक्रवात दाना से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली है।