नवम्बर 22, 2024 9:25 अपराह्न

printer

ओडिशा के इतिहास का कलिंग युद्ध अध्याय दुनिया को शांति का पथ दिखाता है: राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि ओडिशा के इतिहास का कलिंग युद्ध अध्याय दुनिया को शांति का पथ दिखाता है। आज शाम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय ओडिशा पर्व कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कलिंग युद्ध ने चंडअशोक को धर्मअशोक में बदल दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के कुछ हिस्से आज संघर्ष का सामना कर रहे हैं। उन्होनें लोगों से स्नेह और सद्भाव के साथ रहने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि इस पर्व ने लोगों को ओडिशा की कला, साहित्य, नृत्य, संगीत और व्यंजनों की समृद्ध विरासत से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला