ओडिशा की एक अदालत ने अवैध घुसपैठ के आरोप में 9 बांग्लादेशी नागरिकों को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। भुवनेश्वर की एक अदालत ने आज यह फैसला सुनाया। प्रत्येक दोषी पर जुर्माना भी लगाया गया है, और जुर्माना न भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। इन 9 लोगों को पिछले वर्ष 8 मार्च को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से मोबाइल फोन, बांग्लादेशी और भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई थी।
इस बीच ओडिशा सरकार ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ओडिशा में अवैध रूप से रह रहे कुल 3740 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई है, जिनमें सबसे अधिक संख्या केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में है। अब तक सत्यापन के बाद 49 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया जा चुका है। इससे पहले दो लोगों को धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।