मौसम विभाग ने आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी आज तेज वर्षा होने की संभावना है। बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, झारखंड, तेलंगाना और विदर्भ में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है। विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान लगाया है।
Site Admin | सितम्बर 24, 2025 7:49 पूर्वाह्न
ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश की संभावना