दिसम्बर 16, 2025 9:05 अपराह्न

printer

ओखला जल संयंत्र में मरम्मत के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि गुरुवार को ओखला जल संयंत्र के परिसर में पाइपलाइन मरम्मत के कार्य के कारण सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक राजधनी के विभिन्‍न क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड ने बताया कि इस दौरान ओखला फेज वन, ओखला फेज थ्री, कालकाजी, गोविंदपुरी, ओखला सब्जी मंडी, लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश आदि और इनके आसपास के क्षेत्र में गुरूवार को शाम के समय पानी बंद रहेगा।
 
वही, मरम्मत के कार्यों के कारण सुबह के समय प्रहलादपुर, तुगलकाबाद गांव, संगम विहार और अंबेडकर नगर आदि के आस पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पानी का भंडारण करने की सलाह दी हैं। साथ ही, जरूरत के समय लोग पानी के टैंकर के लिए जल आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को संपर्क कर सकते हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला