नवम्बर 17, 2025 12:29 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया: सजावटी रेत उत्पादों में एस्बेस्टस खनिज की मिलावट की बढ़ती चिंता

ऑस्ट्रेलिया में सजावटी रेत उत्पादों में एस्बेस्टस खनिज की मिलावट की बढ़ती चिंताओं के बीच राजधानी कैनबरा के 70 से ज़्यादा विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। सरकार ने कहा है कि यह फैसला एक जांच में रेत उत्पादों के व्यापक उपयोग का पता चलने के बाद लिया गया। जिनमें एस्बेस्टस पाया गया था। शिक्षा मंत्री यवेट बेरी ने मीडिया को बताया कि विद्यालय कई दिनों तक बंद रह सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एस्बेस्टस, खनिज रेशों का एक समूह है जिसका उत्‍पादों में व्‍यापक उपयोग किया जाता है। लेकिन इन रेशों के संपर्क में आना घातक हो सकता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ये दुनिया भर में हर साल 2 लाख से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की वजह बन चुका है।