फ़रवरी 18, 2026 6:25 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया में जनवरी के अंत में लोगों को भीषण लू का सामना करना पडा

ऑस्ट्रेलिया में जनवरी के अंत में लोगों को भीषण लू का सामना करना पडा। इससे तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और कृषि तथा वन्यजीवों को भारी नुकसान हुआ है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में हजारों लोमड़ियों की मौत हो गई और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में आम उत्पादकों ने फसल खराब होने की जानकारी दी। द कन्वर्सेशन वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि भीषण लू फसलों, पशुधन, वन्यजीवों और इॅकोसिस्‍टम के लिए खतरा है।