ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध सलाहकार समिति केन्द्र में नियुक्ति की है। यह केन्द्र भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों का एक राष्ट्रीय मंच है, जिसे ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 2023 में स्थापित किया था। इसका उद्देश्य भारत के साथ सहयोग और सहभागिता को अधिक विस्तार देना है। यह मंच सरकार, उद्योग जगत, अकादमिक और सांस्कृतिक स्तर पर संयुक्त रूप से कार्य करता है।
Site Admin | मार्च 28, 2025 1:08 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध सलाहकार समिति केन्द्र में पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ की हुई नियुक्ति