मार्च 10, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

ऑस्‍ट्रेलिया पश्चिम एशिया में एक सैन्‍य निगरानी विमान की तैनाती करेगा तथा संयुक्‍त अरब अमीरात में मिसाइल भेजेगा: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज़

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज़ ने कहा कि उनका देश पश्चिम एशिया में एक सैन्‍य निगरानी विमान की तैनाती करेगा तथा संयुक्‍त अरब अमीरात में मिसाइल भेजेगा। वहीं उन्‍होंने कहा कि  वे ईरान की धरती पर सैनिक तैनात नहीं करेंगे। श्री अल्‍बनीज़ ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया की सेना ईरान से अकारण होने वाले हमलों के विरुद्ध खाड़ी के देशों की रक्षा करने में मदद करेगी। उन्‍होंने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया एक सर्वेसर्वा नहीं है। अल्‍बनीज़ ने कहा कि खाड़ी के देशों के ऊपर हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के प्रति शुरुआती चार सप्‍ताह के लिए अपने बोईंग निर्मित ई-7ए वेजटेल हवाई प्रारंभिक चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली विमान तैनात करेगा। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद-बिन-जायेद-अल-नाहयान के फोन के बाद संयुक्‍त अरब अमीरात को मध्‍यम दूरी की उन्‍नत हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें प्रदान करने की बात कही।

11 दिनों पहले जब संघर्ष शुरू हुआ तो पश्चिम एशिया में लगभग एक लाख 15 हजार ऑस्‍ट्रेलिया के निवासी थे। लेकिन, खाड़ी के कई शहरों के ईरान की बमबारी से प्रभावित होने के कारण दो हजार छह सौ ऑस्‍ट्रेलिया के नागरिक अब स्‍वदेश लौट चुके हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला