ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर आज सुबह यहूदियों की छुट्टियों के दौरान बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित दस लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन राहतकर्मी लोगों की जान बचाने में लगे हैं। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि वह गोलीबारी के हमले से स्तब्ध हैं। उन्होंने इस घटना को पिछले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में यहूदी विरोधी भगदड़ का परिणाम बताया।
Site Admin | दिसम्बर 14, 2025 5:45 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर गोलीबारी, एक हमलावर सहित 10 लोगों की मौत