ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने आज उत्तरी क्षेत्र में कई दिनों से जारी भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सेना की तैनाती की घोषणा की।
ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र के कैथरीन शहर में पिछले लगभग तीन दशकों में सबसे भीषण बाढ़ आई है। बाढ़ के कारण डार्विन नदी के आस-पास कई घर जलमग्न हो गए है और ग्रामीण इलाकों को काफी नुकसान हुआ है।