ऑस्ट्रेलिया और जापान ने अपने अब तक के सबसे बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत, ऑस्ट्रेलिया अपने नौसैनिक बेड़े को उन्नत बनाने के लिए जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज से 11 उन्नत मोगामी-श्रेणी के युद्ध पोत खरीदेगा। लंबी दूरी की मिसाइलें दागने में सक्षम इन युद्धपोत की 10 हजार समुद्री मील तक की परिचालन क्षमता है। श्री मार्लेस ने इस समझौते के सामरिक महत्व पर बल देते हुए इसे ऑस्ट्रेलिया की नौसैनिक प्रक्षेपण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस समझौते को ऑस्ट्रेलिया-जापान संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह दोनों हिंद-प्रशांत साझेदारों के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक है।
Site Admin | अगस्त 5, 2025 8:27 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया और जापान ने अपने अब तक के सबसे बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं