ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने आज पहले दौर में स्लोवेनिया की काजा जुवान को 6-4, 6-3 से हराया। रायबाकिना ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला फ्रांस की वरवारा ग्राचेवा से होगा।
पुरुष सिंगल्स में, बेल्जियम के राफेल कोलिग्नन के घायल होकर मैच से हटने के बाद इटली के लोरेंजो मुसेटी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। दूसरे दौर में मुसेटी का मुकाबला हमवतन लोरेंजो सोनेगो से होगा। विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी अमरीका के बेन शेल्टन ने फ्रांस के यूगो हंबर्ट को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई क्वालीफायर डेन स्वीनी या अनुभवी खिलाड़ी गेल मोनफिल्स से होगा।