देश की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य अधिकारियों के इन दावों का खंडन किया है कि कंपनी भारत में अपनी रैबीजरोधी वैक्सीन अभयरैब की नकली खुराकें बेच रही है। ऑस्ट्रेलियाई तकनीकी सलाहकार समूह का कहना है कि कंपनी नवंबर 2023 से नकली वैक्सीन जारी कर रही है। लेकिन निर्माता कंपनी ने कहा है कि वर्तमान स्थिति इसके उलट है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि देश में बनी वैक्सीन के प्रत्येक खुराक की केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा जांच की जाती है।
Site Admin | दिसम्बर 27, 2025 6:36 अपराह्न
ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य अधिकारियों के दावों का इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने किया खंडन