दिसम्बर 21, 2025 1:14 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने पुलिस व खुफिया एजेंसियों की समीक्षा की घोषणा

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्‍बनीज ने पिछले सप्‍ताह बॉन्‍डी तट पर हमले को देखते हुए प‍ुलिस और खुफिया एजेंसियों की समीक्षा की घोषणा की है। सिडनी में समुद्र-तट पर यहूदी त्‍योहार हनुक्का के दौरान दो बंदूकधारियों की गोलीबारी में 15 लोग मारे गए थे। प्रधानमंत्री एल्‍बनीज ने कहा कि समीक्षा का काम अप्रैल-2026 तक पूरा हो जाएगा और इसका उद्देश्य अधिकारियों को चरमपंथ से निपटने के लिए तैयार रखना है।     ऑस्‍ट्रेलिया सरकार ने बंदूक के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को सख्‍त बनाने की घोषणा की भी है। वहीं, न्‍यू साउथ वेल्‍स के प्रीमियर ने नफ़रती भाषणों पर नकेल कसने पर जोर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला