मार्च 11, 2026 11:55 पूर्वाह्न

printer

ऑस्‍टेलिया ने ईरान की दो और महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को वीजा स्‍वीकृति दी

ऑस्‍टेलिया सरकार ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनजर ईरान की दो और महिला फुटबॉल खिलाडि़यों को वीजा की स्‍वीकृति दी है। ऑस्‍ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि इन दोनों के अलावा अन्‍य पांच खिलाड़ी भी ऑस्‍ट्रेलिया में ही हैं।

ये खिलाड़ी ए एफ सी महिला एशियाई कप 2026 में भागीदारी करने के लिए ऑस्‍टेलिया के दौरे पर थे। दक्षिण कोरिया के विरूद्ध अपने आरंभिक मैच से पहले ईरान का नेशनल एंथम गाने से टीम का इंकार करने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताए बढ़ गई। इस निर्णय को व्‍यापक स्‍तर पर विरोध का एक संकेत माना गया तथा ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी आलोचना की।

ऑस्‍ट्रेलिया में ईरानी मूल के सदस्‍यों और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से एथलीटों को देश में ही रहने देने का आग्रह किया। ईरानी मूल के इन सदस्‍यों और कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि अगर उन्हें ईरान लौटने के लिए मजबूर किया गया तो उन्हें सजा का सामना करना पड़ सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला