अक्टूबर 19, 2025 6:30 अपराह्न

printer

ऑस्टियोपोरोसिस रोकथाम हेतु आयुष मंत्रालय ने दिया आयुर्वेदिक जीवनशैली का संदेश

 

आयुष मंत्रालय ने ऑस्टियोपोरोसिस-हड्डी रोग से बचाव के लिए लोगों, विशेषकर वृद्धजनों और रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं से संतुलित पोषण और हल्‍का शारीरिक व्‍यायाम जैसे आयुर्वेदिक उपाय अपनाने का अनुरोध किया है।

 

मंत्रालय ने विश्‍व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की पूर्व संध्‍या पर जारी एक बयान में कहा है कि दैनिक जीवन में ये समग्र उपाय अपनाने से प्रत्‍येक व्‍यक्ति अपनी हडिडयों को मजबूत कर सकता है और टूटने का जोखिम घटा सकता है। विश्‍व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्‍टूबर को मनाया जाता है।

 

मंत्रालय ने कहा है कि ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए शुरूआत में ही जीवनशैली में बदलाव और देखभाल आवश्‍यक है। यह जनस्‍वास्‍थ्‍य के लिए मुख्‍य खतरा है जो दुनियाभर में करोडों लोगों को प्रभावित करता है।
बयान के अनुसार ऑस्टियोपोरोसिस दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है जिसका उद्देश्‍य हडि‍डयों के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में लोगों को जागरूक करना है।