मार्च 11, 2025 8:16 पूर्वाह्न

printer

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से बर्मिंघम में होगी शुरू

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से बर्मिंघम में शुरू हो रही है। इसमें महिलाओं के एकल मुकाबले में भारत की ओर से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और विश्व की 28वें नंबर की खिलाड़ी मालविका बंसोड भाग ले रही हैं, जबकि लक्ष्य सेन और एच. एस. प्रणॉय पुरुष एकल प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। इस बीच, पुरुषों के युगल मुकाबले में भारत के सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सातवीं वरीयता दी गई है। महिलाओं के युगल मुकाबले में भारत की ओर से प्रिया कोन्जेन्गबाम और श्रुति मिश्रा के साथ दो बार ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंचने वाली गायत्री गोपीचंद, तनिषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा भी भाग ले रही हैं। वहीं, रोहन कपूर और ऋत्विका गड्डे, सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ, ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ियां मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

भारत की ओर से अब तक केवल प्रकाश पादुकोण और पी. गोपीचंद ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जो ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का प्रतिष्ठित खिताब जीतने में सफल रहे हैं।