मार्च 21, 2026 8:08 पूर्वाह्न

printer

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन के महिला सिंगल्‍स सेमीफाइनल में तन्वी शर्मा का मुकाबला जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज फ्रांस के पैलेस डे में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारत की तन्वी शर्मा का सामना जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से होगा। तन्वी ने कल क्वार्टरफाइनल में जापान की नात्सुकी निदैरा को हराया था।

दूसरे सेमीफाइनल में, भारत की ईशरानी बरुआ का सामना आज रात थाईलैंड की पिचामोन ओपटनीपुथ से होगा।

भारत के अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन और हरिहरन अमसाकरुनन की जोड़ी, पुरुष डबल्स के क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया की जोड़ी से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई।