मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 24, 2025 12:34 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से अब तक 2295 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे

पश्चिम एशिया में संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बाद शुरू किये गये ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत अब तक ईरान से 2295 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि आज तड़के ईरान के मशहद से 292 भारतीय नागरिक विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे।

 

    भारतीय वायुसेना ने कहा है कि वह जरूरत के समय देश के भीतर और दुनियाभर में सहायता प्रदान करने के लिए सबसे पहले कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। वायुसेना ने भारतीय नागरिकों और मित्र देशों के नागरिकों को निकालने के लिए जॉर्डन और मिस्र से भी मिशन शुरू किए हैं।

 

    ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत वायुसेना के सी-17 विमान ने इजराइल से 165 भारतीय नागरिकों को निकाला। यह विमान आज सवेरे अम्मान से नई दिल्ली पहुंचा। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर सूचना, प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने इन लोगों का स्वागत किया।

 

    संवाददाताओं से बातचीत में श्री मुरुगन ने कहा कि ये यात्री 22 अलग-अलग राज्यों से हैं और ये सभी स्‍वदेश वापसी पर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अपने नागरिकों को निकालना है।

 

    इजराइल से 161 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था भी आज नई दिल्ली पहुंचा। वे आज सुबह अम्मान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्यमंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। संवाददाताओं से बातचीत में श्री मार्गेरिटा ने कहा कि केन्‍द्र सरकार ईरान और इजराइल में भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में है और दोनों देशों में भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

    भारत, श्रीलंका जैसे मित्र देशों को भी उनके नागरिकों को निकालने में सहायता कर रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला