ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत अब तक 4 हजार 415 भारतीय नागरिकों को स्वेदश लाया गया है। ईरान से 3 हजार 597 और इस्राइल से 818 लोगों को विशेष विमानों से स्वदेश लाया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 14 ओसीआई कार्डधारक, 9 नेपाली नागरिक, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय नागरिक को भी ईरान से सुरक्षित निकाला गया है। भारतीय नागरिकों में 1 हजार 500 से अधिक महिलाएँ और 500 बच्चे शामिल हैं।
Site Admin | जून 28, 2025 8:42 पूर्वाह्न
ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत अब तक 4 हजार 415 भारतीय नागरिकों को स्वेदश लाया गया