ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 173 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान कल देर रात येरेवन, आर्मेनिया से नई दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब तक 19 विशेष उड़ानों से कुल 4 हजार 415 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ईरान से सुरक्षित लाये गए 3 हजार 597 और इस्राइल से लाये गए 818 व्यक्ति शामिल हैं।
Site Admin | जून 27, 2025 11:11 पूर्वाह्न
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 173 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान येरेवन, आर्मेनिया से नई दिल्ली पहुंचा