जनवरी 8, 2026 5:45 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्र के लिए कुछ करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा की है: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति मेंं एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए गरिमा और देशभक्ति आवश्यक मूल्य हैं।

आज नई दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के अपने दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो योगदान देकर इस जागरूकता को जीवित रखना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि इसने पूरे देश में राष्ट्र के लिए कुछ करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा की। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राष्ट्र के हित में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।